Indore News: इंदौर में एक साल से लंबित 15 हजार हितग्राहियों को जल्द ही राशन की पात्रता पर्ची जारी की जाएगी। अगले एक सप्ताह में सत्यापन का कार्य पूरा किया जाएगा और सभी पात्र हितग्राहियों को राशन मिलने लगेगा। करीब एक साल से यह हितग्राही पात्र होने के बावजूद राशन के लिए इंतजार कर रहे थे।
