मध्य प्रदेश में स्क्रैप सर्टिफिकेट 40-40 हजार रुपये में अवैध रूप से बिक रहे हैं। सरकार ने स्क्रैप पॉलिसी में बदलाव कर रोड टैक्स में 50% छूट दी है, लेकिन बाहरी वेंडर इसका गलत फायदा उठा रहे। स्क्रैप सेंटर होने के बावजूद वाहन वास्तव में स्क्रैप हुए या नहीं, इसकी जांच नहीं हो रही, धोखाधड़ी की आशंका है।
