UP News: उत्तर-प्रदेश के सीतापुर के साई संजीवनी अस्पताल में आयुष्मान कार्डधारी (Ayushman Card) मरीज से 4600 रुपये इलाज के लिए वसूले गए। परिजनों ने हेल्पलाइन पर शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अस्पताल का कहना है कि मरीज को न्यूरो की समस्या थी, इसलिए आयुष्मान योजना के तहत इलाज संभव नहीं था।
