15 साल के सिंगर के कायल हुए सलमान:जोनास कॉनर की तारीफ की, वहीं, भारतीय बच्चों को लेकर लिखा- उन्हें सपोर्ट करो, शोषण मत करो

0
16

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने 15 साल के सिंगर जोनास कॉनर की तारीफ की है। रविवार को सलमान ने एक्स पर जोनास की एक तस्वीर शेयर की और उनके कुछ पसंदीदा गानों का जिक्र किया। सलमान ने लिखा, “मैंने कभी नहीं देखा कि 15 साल का बच्चा अपने दर्द को इतना खूबसूरत बना दे। जोनास कॉनर भगवान तुम्हें आशीर्वाद दें। बार-बार ‘फादर इन अ बाइबल’, ‘पीस विद पेन’, ‘ओह एपलाचिया’ सुन रहा हूं।​​​​​​ उन्होंने आगे लिखा, “ऐसे बच्चों को अगर सपोर्ट नहीं किया तो क्या किया। भाइयों और बहनों, इनके गाने अंग्रेजी में हैं। हमारे यहां भी ऐसे कई टैलेंटेड बच्चे हैं। उन्हें प्रोत्साहित करो, शोषण मत करो।” सलमान की बात करें तो वो लद्दाख में बैटल ऑफ गलवान फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें सलमान के अपोजिट अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। साथ ही फिल्म में कई नए चेहरे भी दिखेंगे। फिल्म में सलमान कर्नल बी.संतोष बाबू की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक हिमेश रेशमिया देंगे। कौन हैं जोनास कॉनर? बता दें कि जोनास अमेरिका के टेनेसी राज्य के रहने वाले हैं। उनका संगीत कंट्री और फोक शैली का मिश्रण है। उन्होंने पिछले साल फादर इन अ बाइबल नाम का गाना खुद रिलीज किया था। यह गाना रिलीज होने के एक महीने में ही 20 लाख से ज्यादा बार सुना गया। जोनास को 12 साल की उम्र में टाइप-1 डायबिटीज हुआ। इसके बावजूद उन्होंने लिखना और गाना जारी रखा और अपने गाने ऑनलाइन शेयर किए। जोनास कॉनर गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here