हरियाणा के गूगल बॉय को आशीर्वाद देने पहुंचे बॉलीवुड एक्टर:गुजरात से इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर भी पहुंचीं; 29 को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी इंग्लैंड जाएंगे कौटिल्य

0
19

हरियाणा में करनाल निवासी गूगल बॉय के नाम से पहचान बनाने वाले कौटिल्य पंडित अब इंग्लैंड की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ फिजिक्स की पढ़ाई करेंगे। वहां वह एआई फॉर ह्यूमिनिटी, डार्क मैटर, प्लाज्मा फिजिक्स और ब्रह्मांड विज्ञान यानी कॉस्मोलॉजी पर रिसर्च करेंगे। अक्टूबर से शुरू होनी वाली इस पढ़ाई के लिए कौटिल्य 29 सितंबर को भारत से रवाना होंगे। इस उपलब्धि से पहले करनाल के घरौंडा में उनके आशीर्वाद अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा विशेष रूप से पहुंचे। घरौंडा में आयोजित समारोह में पहुंचे बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा ने कहा कि जब उन्होंने सुना कि कौटिल्य ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने जा रहा है, तो इससे बड़ी खुशी उनके लिए कुछ नहीं थी। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगा जैसे मेरा अपना बच्चा ऑक्सफोर्ड में पढ़ने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे ही पता चला कि 14 सितंबर को कौटिल्य का आशीर्वाद समारोह है, तो मैंने तय किया कि मुझे आशीर्वाद देने जरूर जाना है। आज यह बच्चा सिर्फ हरियाणा का ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन कर रहा है और हमें विश्वास है कि यह ऑक्सफोर्ड से भी आगे जाएगा। समारोह में जुटे राजनीतिक और सामाजिक नेता
आशीर्वाद अलंकरण समारोह में हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र राठौर, नवीन जयहिंद, हरियाणा शिक्षा मंत्री के प्रतिनिधि सहित राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी के साथ साथ शिक्षाविद मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि कौटिल्य ने जिस तरह बचपन से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, उसी तरह वह आने वाले समय में भी देश का गौरव बढ़ाएगा। सूरत से आई मोटिवेशनल स्पीकर ने किया खास तोहफा भेंट
समारोह में सूरत, गुजरात से आईं इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर भाविका माहेश्वरी ने कौटिल्य को उनकी बचपन की तस्वीरों वाला एक खास चार्ट भेंट किया। इस चार्ट में कौटिल्य की कई यादगार तस्वीरें थीं। इनमें वह अमिताभ बच्चन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और देश के अन्य पूर्व राष्ट्रपति के साथ नजर आ रहा था। यह पल कौटिल्य और उनके परिवार के लिए बेहद खास रहा। पहले जानिए कौन हैं कौटिल्य पंडित, कैसे उनकी प्रतिभा पता चली… फेमस होने के साथ उपलब्धियां भी मिलीं… कौटिल्य की ये खासियतें भी रोचक…. 100 से ज्यादा ग्रंथ-प्राचीन पुस्तकें पढ़ चुके
कौटिल्य पंडित ने अब तक 100 से अधिक किताबें पढ़ी हैं। इनमें ग्रंथ, विज्ञान, इतिहास, समाज दर्शन और लोकप्रिय विज्ञान से जुड़ी पुस्तकें शामिल हैं। भौतिकी और गणित से जुड़ी कई विश्वप्रसिद्ध किताबें पढ़ी हैं। इनमें फाइनमैन लेक्चर्स ऑन फिजिक्स , क्वांटम मैकेनिक्स (डी.जे. ग्रिफिथ्स), मैकेनिक्स (क्लेप्नर और कोलेंकोव) तथा ऑप्टिक्स (यूजीन हेच्ट) शामिल हैं। इंडिया आफ्टर गांधी, डिस्कवरी ऑफ इंडिया के साथ-साथ भगत सिंह की ‘मैं नास्तिक क्यों हूं’ भी पढ़ी है। ​चाणक्य आदर्श, उन्हीं की तरह चोटी रखते हैं
कौटिल्य प्राचीन भारत के महान अर्थशास्त्री चाणक्य को अपना आदर्श मानते हैं और उन्हीं की तरह तेज बुद्धि वाला व्यक्ति बनने की चाह रखते हैं। उन्हीं की तरह सिर पर चोटी भी रखते हैं। दिलचस्प है कि चाणक्य का नाम कौटिल्य भी रहा है। कौटिल्य शुद्ध शाकाहारी हैं और धार्मिक आस्था भी रखते हैं। हर बच्चा कर सकता है बड़ा काम – कौटिल्य कौटिल्य ने कहा कि हर बच्चा अच्छा होता है और उनमें हर काम करने की क्षमता होती है। बच्चों को सिर्फ पूरी कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज मुझे जो प्रेरणा और आशीर्वाद मिला है, वही मुझे आगे बढ़ने की ताकत देता रहेगा।
समारोह में मौजूद इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर भाविका महेश्वरी और केबीसी की हॉट सीट तक पहुंची प्रियंका ने भी कौटिल्य को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बचपन से ही कौटिल्य बहुत ज्यादा इंटेलिजेंट है और अब ऑक्सफोर्ड में भी वह नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। एक बहन विदेश में पढ़ रही, दूसरी बहन एमएससी में
पिता सतीश शर्मा बताते हैं कि हमने हमेशा बच्चों की रुचि के विषयों में उनका साथ दिया। कौटिल्य की दो बहनें भी हैं, मृदुल और दीक्षा। मृदुल एमएससी की पढ़ाई कर रही हैं, जबकि दीक्षा विदेश में स्कॉलरशिप पर एयरोस्पेस इंजीनियरिंग कर रही है।
ऑक्सफोर्ड के बॉलियोल कॉलेज की तरफ से अगस्त में ही कौटिल्य को ऑफर मिला है। अक्टूबर से डिग्री की शुरुआत होगी। साथ ही 25 लाख की स्कॉलरशिप मिली है। कौटिल्य ने बीवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल मतलौडा से 12वीं पास की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here