मध्य प्रदेश के मुरैना में खाद वितरण को लेकर किसानों के बीच झड़प हुई। कृषि मंडी में लंबी लाइनें और कतार तोड़ने की कोशिश से विवाद बढ़ा, लाठियां चलीं। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। डीएपी खाद की कमी से किसान परेशान, प्रशासन व्यवस्थित वितरण के प्रयास में है।
