सीजीपीएससी भर्ती परीक्षा घोटाला मामले में सीबीआई ने कार्रवाई की है। सीबीआई की टीम ने मामले में आरोपी आरती वासनिक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित पीएससी के पूर्व सचिव के बेटे सुमित ध्रुव को भी गिरफ्तार किया गया है।
