उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में इन दिनों गजाधरपुर में भेड़िये के आतंक से गांव के लोगों के में दहशत है। पिछले 10 दिनों में भेड़िए ने 2 बच्चों की जान ले ली है, वहीं 10 से ज्यादा लोगों को घायल कर दिया है। ऐसे में गांव के लोग रात को पेड़ों पर मचान बनाकर और ट्रेक्टरों की ट्रालियों में रहने को मजबूर हैं।
