महतारी सदन का सीएम साय आज करेंगे लोकार्पण:ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने 17 जिलों में 51 महतारी सदन तैयार, किचन व दुकान की सुविधा भी

0
6

प्रदेश में महिलाओं को रोजगार परक कामों से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए गांवों में महतारी सदन बनाए जा रहे हैं। पहले चरण में कुल 51 महतारी सदन बनाए गए हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन सदनों का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण के साथ ही रायपुर समेत 17 जिलों में बने इन सदनों का महिलाएं उपयोग कर सकेंगी। 2507 वर्ग फीट एरिया में बने इस महतारी सदन में महिलाओं को हॉल, कमरा, किचन, स्टोर और दुकान भी हैं। दरअसल, महतारी सदन में काम करने वाली महिलाएं अपने हुनर से जो भी सामान बनाएंगी, उनको बेचने के लिए परिसर में दुकान बनाई गई हैं। महिलाओं की सुरक्षा और जरूरत को ध्यान में रखते हुए बाउंड्रीवाल और शौचालय भी बनाए गए हैं। पानी के लिए सदन के परिसर में बोरवेल भी हैं। बता दें कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में पंचायत विभाग की तरफ से इस तरह के महतारी सदन बनाए जा रहे हैं। दो चरण में राज्य में 368 सदन बनेंगे राज्य सरकार ने पहले चरण में 202 महतारी सदन मंजूर किए थे। 2024-25 के बजट में इसके लिए राशि स्वीकृत की गई थी। प्रत्येक सदन की लागत 29.2 लाख रुपए है। इसी तरह दूसरे चरण में 2025-26 में 166 महतारी सदन मंजूर किए गए हैं। इसकी लागत 30 लाख रुपए हैं। इसमें टीवी, डीटूएच, बर्तन, गैस चुल्हा आदि की राशि शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here