तुर्किये के जवाब में भारत ने साइप्रस का मुद्दा उठाया:कहा- UN के मुताबिक समाधान हो; राष्ट्रपति एर्दोगन ने UN में कश्मीर मुद्दे का जिक्र किया था

0
7

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को वीकली प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने हाल ही में साइप्रस के विदेश मंत्री से बात की है। इस दौरान उन्होंने साइप्रस मुद्दे को UN नियमों के मुताबिक हल करने पर बात की। दरअसल तुर्किये ने 1974 में साइप्रस के उत्तरी हिस्से पर कब्जा कर लिया था, तब से वहां विवाद की स्थिति बनी हुई है। भारत के इस बयान से तीन दिन पहले तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने UN में जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया था। इस पर जायसवाल ने कहा कश्मीर मुद्दे पर हमारा स्टैंड 10 साल से पूरी तरह क्लियर है। भारत ने नाटो मोदी-पुतिन पर नाटो प्रमुख का बयान खारिज किया जायसवाल ने नाटो प्रमुख मार्क रुटे के उस बयान को पूरी तरह खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था पीएम मोदी ने यूक्रेन वॉर मुद्दे पर राष्ट्रपति पुतिन से बात की है। जायसवाल ने कहा कि ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई। उन्होंने नाटो से सावधानी से बयान देने को कहा। इसके साथ यह भी कहा कि भारत अपने लोगों के लिए सस्ती बिजली और देश की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाता रहेगा।
हाल ही में मार्क रुटे ने कहा था कि अमेरिका ने जो टैरिफ भारत पर लगाए हैं, उसका असर रूस पर भी पड़ रहा है। उनके मुताबिक, टैरिफ की वजह से भारत ने रूस से उसकी यूक्रेन युद्ध रणनीति को लेकर जवाब मांगा है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी इस बारे में रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात कर रहे हैं।

अन्य मुद्दों पर भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here