भारत-भूटान के बीच पहली बार ट्रेन चलेगी:दो राज्यों से पड़ोसी देश को जोड़ेगी, 4000 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी

0
6

भारत और भूटान के बीच पहली बार रेल सर्विस शुरू की जा रही है। भारत सरकार ने इसके लिए दो रेल लाइनें बिछाने की घोषणा की है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि ये रेल लाइनें असम के कोकराझार से भूटान के गेलेफू और पश्चिम बंगाल के बनरहाट से भूटान के सामत्से तक बिछाई जाएंगी। अभी पश्चिम बंगाल में हासीमारा तक ट्रेन थी, अब ये सीधे भूटान के गेलेफू तक जाएगी। 89 किमी लंबे इन दो रेल प्रोजेक्ट्स पर ₹4,033 करोड़ खर्च होंगे। पिछले साल मोदी के भूटान दौरे पर सहमति बनी मिसरी ने बताया कि ये दोनों परियोजनाएं भारत और भूटान के बीच रेल संपर्क परियोजनाओं के पहले सेट का हिस्सा हैं। इन परियोजनाओं के लिए पिछले साल पीएम मोदी की भूटान यात्रा के दौरान समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुए थे। समझौते के मुताबिक भारत सरकार इन दोनों रेल प्रोजेक्ट्स में पूरी मदद करेगी। भारत की तरफ की रेलवे लाइन का खर्च रेल मंत्रालय उठाएगा। भूटान की तरफ का हिस्सा भारत सरकार की मदद से भूटान की 5-वर्षीय योजना के तहत बनेगा इसमें किसी तीसरे देश का कोई हस्तक्षेप नहीं है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- पड़ोसी देशों में रेल नेटवर्क बिछा रहा भारत भारत लगातार पड़ोसी देशों में रेल नेटवर्क बिछा रहा है। भारत और बांग्लादेश में अगरतला से अखौरा के बीच रेलमार्ग लगभग तैयार है। हालांकि इसके उद्घाटन से पहले ही बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार का तख्तापलट हो गया था, तब से इसका काम अटका हुआ है। इसके अलावा भारत और म्यांमार के बीच मिजोरम और मणिपुर से रेल लाइन बिछाने का प्लान था। मोरे-तामु रेल लिंक नाम का यह प्रोजेक्ट 2021 में म्यांमार में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद रुक गया। यह रेल ट्रांस-एशियाई रेल लिंक परियोजना का हिस्सा है। इसका मकसद म्यांमार, थाइलैंड, कंबोडिया समेत दूसरे दक्षिण पूर्व एशियाई देशों को रेल नेटवर्क के जरिए भारत से कनेक्ट करना है। ———————————– यह खबर भी पढ़ें… नेपाल के बाद पेरू में GenZ प्रदर्शन:भ्रष्टाचार और पेंशन सुधार को लेकर सड़कों पर उतरे; जापानी एनिमे केरेक्टर ‘लूफी’ को रोल मॉडल बनाया नेपाल के बाद अब दक्षिण अमेरिकी देश पेरू के GenZ भ्रष्टाचार को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। 27 सितंबर को राजधानी लीमा में हजारों युवाओं ने राष्ट्रपति दीना बोलुआर्ते के खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुई। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ और लाठीचार्ज किया, जिसके जवाब में युवाओं ने पथराव किया। यहां पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here