पूरे देश में दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। बुराई पर अच्छाई की जीत प्रतीक है दशहरा का त्योहार। अगर आप भी दशहरा के दिन परिवार के संग रावण दहन देखना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। दिल्ली-एनसीआर में सबसे अच्छा रावण दहन का कहां पर होता है। तो इस लेख में हम बताएंगे कि दिल्ली-एनसीआर के फेमस रावण दहन प्लेसिस।
दिल्ली में रावण दहन कहां होता है
अगर आप दिल्ली के बड़े-बड़े जगहों पर रावण दहन का प्लान बना रहें है, तो आप इन जगहों पर जरुर जाएं-
लाल किला मैदान
लाल-किला मैदन में रावण दहन का नजारा देखने लायक होता है। यहां पर दशहरे के दिन लोगों की काफी भीड़ होती है।
– कैसे पहुंचे – आप लाल किला या चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन से यहां पहुंच सकती हैं।
रामलीला मैदान में रावण दहन
दशहरे वाले दिन यहां पर सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। रामलीला मैदान में भव्य तरीके से रावण दहन होता है। यहां पर आप जरुर जाएं।
– कैसे पहुंचे- आप नई दिल्ली, चावड़ी बाजार और चांदनी चौक से पहुंच सकती हैं।
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रावण दहन
इस स्टेडियम में रावण दहन का नजारा बहुत ही सुंदर होता है। यहां पर काफी स्पेस होता है, जिससे लोगों को चलने में दिक्कत नहीं होती है। अपने परिवार और दोस्तों के साथ जाने का प्लान बनाएं।
कैसे पहुंंचे- जेएलएन स्टेडियम मेट्रो स्टेशन तक पहुंच सकते हैं।
दिल्ली में रावण का सबसे बड़ा पुतला दहन द्वारका में होता
द्वारका में सबसे बड़ा रावण का पुतला जलाया जाता है। पुतले की लंबाई 211 फीट थी। बताया जा रहा है कि दिल्ली-NCR का सबसे बड़ा पुतला यहां जलाया जा रहा है।
कैसे पहुचें- आप द्वारका सेक्टर-10 मेट्रो स्टेशन पर उतरकर यहां पहुंच सकती हैं।
गाजियाबाद में अनोखा रावण दहन
अगर आप गाजियाबाद के आसपास रहते हैं तो यहां पर रावण दहन की अधिक चर्चा है। बताया जा रहा है कि यहां पर 47 फीट ऊंचा रावण का पुतला लगाया गया है। इस पुतले की अनोखी बात यह है कि रावण का सिर 360 डिग्री पर घूमेगा।
नोएडा में कहां हो रहा रावण दहन
हर साल की तरह इस बार भी नोएडा स्टेडियम (सेक्टर-21ए) में रावण दहन होने वाला है। यहां का रावण का पुतला सबसे ऊंचा है। परिवार के साथ आप यहां जरुर जाएं।
कैसे पहुंचे– नोएडा सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन से स्टेडियम लगभग 10 से 15 मिनट की दूरी पर है।
गुरुग्राम में रावण का सबसे ऊंचा पुतला
हर साल की तरह गुरुग्राम में लगभग 50 से 60 फीट ऊंचा रावण का पुतला जलाया जाएगा। इस बार भी सबसे ऊंचा रावण का पुतला लगाया जाएगा। आप गुरुग्राम में रावण दहन के लिए इन जगहों पर जा सकते हैं।
-आरडब्ल्यूए -सेक्टर 23 गुड़गांव
-मेफील्ड गार्डन सेक्टर 50
-पालम विहार, जैकबपुरा
-सेक्टर 7 गुड़गांव जैसी जगहों पर जा सकती हैं।