पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा को आखिरी विदाई:जहां पहली बार मंच पर गाया, वहीं अंतिम संस्कार होगा; 35 साल की उम्र में निधन हुआ

0
3

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा को आज (9 अक्टूबर) लुधियाना के पैतृक गांव पौना में अंतिम विदाई दी जाएगी। सुबह करीब 11 बजे घर से करीब 30 मीटर की दूरी पर ही सरकारी स्कूल के साथ के ग्राउंड में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। यहीं पर उनकी यादगार भी बनाई जा सकती है। यहीं पर पहली बार राजवीर ने मंच पर गाना गाया था। अंतिम संस्कार में इसमें CM भगवंत मान भी पहुंच सकते हैं। जवंदा का कल, बुधवार (8 अक्टूबर) को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हुआ था। उन्होंने 35 साल की छोटी उम्र में सुबह 10:55 बजे आखिरी सांस ली। फोर्टिस अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन में बताया कि जवंदा का मल्टी ऑर्गन फेलियर हो गया था। निधन के बाद उनकी डेड बॉडी पहले मोहाली में उनके सेक्टर 71 स्थित घर में ले जाई गई, जहां मां, पत्नी और बच्चों ने उनके अंतिम दर्शन किए। इसके बाद मोहाली के फेज-6 स्थित सरकारी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद उनका शव देर शाम ही पैतृक गांव पौना पहुंचाया गया। यहां उनकी पार्थिव देह को पैतृक घर में रखा गया है। थोड़ी देर में उनका शव अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। सिंगर को अंतिम विदाई देने के लिए गांव में फैंस की भीड़ जुट रही है। जवंदा के अंतिम संस्कार से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here