BJYM नेताओं ने कांग्रेसियों को पीटा, मां-बहन की गाली दी..VIDEO:कवर्धा में राहुल टिकरिहा को काले झंडे दिखा रहे थे; कार रोककर उतरे, दौड़ा-दौड़ाकर मारा

0
4

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के नेताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट की है। BJYM प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा गुरुवार को जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार कवर्धा पहुंचे थे। टिकरिहा पर युवती से यौन शोषण का आरोप है। कांग्रेसियों ने टिकरिहा के दौरे का विरोध किया। कांग्रेसियों ने महिलाओं को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए काले झंडे दिखाए। काफिले के सामने नारेबाजी की। BJYM नेता भड़क गए। कार से उतरकर कांग्रेस नेताओं को गाली देने लगे। एक को लात मारी। दूसरे BJYM नेता भी कार से उतरे। कांग्रेसियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे। इस दौरान पुलिस भी मौजूद थी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। कांग्रेसी BJYM नेताओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के सामने बैठ गए। रात तक यह हंगामा चला। कांग्रेसियों ने ये भी कहा कि BJYM नेताओं का काफिला हथियार से लैस था। पुलिस ने कहा कि जांच की जा रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि यह घटना प्रदेश के गृहमंत्री के गृह जिले में हुई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ये लोकतंत्र के खिलाफ है। अगर सरकार कार्रवाई नहीं करती है तो पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। 1 नवंबर को पीएम मोदी के दौरे का भी विरोध करेगी। पहले देखिए ये तस्वीरें- जानिए क्या है पूरा मामला कवर्धा जिला युवा कांग्रेस ने कहा कि राहुल टिकरिहा पर संबंधी और युवती के यौन शोषण का आरोप लगा है। इस विषय पर काले झंडे लेकर राहुल वापस जाओ के नारे लगा रहे थे। जैसे ही भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष का काफिला पहुंचने वाला था, उससे पहले कुछ BJYM कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेसियों के ऊपर हमला बोल दिया और अपशब्दों का प्रयोग किया गया। पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। उनकी मौजूदगी में BJYM नेता दौड़ा-दौड़ाकर मारने लगे। हालांकि, पुलिस के बीच-बचाव करने के बाद मामला शांत हुआ। जांच में जुटी पुलिस युवा कांग्रेस से मारपीट के विरोध में जिला इकाई के सदस्यों के साथ कोतवाली थाने में धरना दिया। उन्होंने राहुल टिकरिया के साथ आए हुए सदस्यों के खिलाफ FIR करने की मांग की। देर तक थाने के सामने बैठे हुए थे। एसपी कृष्णा चंद्राकर ने बताया कि युवक कांग्रेस की ओर से FIR के लिए आवेदन आया है, मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा है कि ये भाजपा युवा मोर्चा के ‘संस्कार’ – गालियां और गुंडागर्दी! कवर्धा में आज फिर भाजपा युवा मोर्चा के “संस्कार” देखने को मिले! जब युवा कांग्रेस ने काले झंडे से शांतिपूर्ण विरोध जताया, तो भाजपाई कार्यकर्ताओं ने मां-बहन की गालियां देकर जवाब दिया। लोकतंत्र में विरोध का अधिकार? भाजपा के लिए तो यह गुंडागर्दी और अभद्र भाषा का पर्याय है। ऐसे असभ्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। खुद पर लगे आरोपों पर बोले राहुल टिकरिहा इस मामले में राहुल टिकरिहा ने कहा कि काला झंडा दिखाया जाएगा। इसकी जानकारी नहीं थी। मारपीट जैसा कुछ है तो जांच कराएंगे। खुद पर लगे आरोपों पर उन्होंने कहा कि लड़की ने जो आरोप लगाया वह आरोप साल 2022 का था। उस समय कांग्रेस की सरकार थी। हम मजबूती से लड़े। उसका नतीजा ये था कि मुझ पर 14 FIR हुई। 5 बार जेल भी गया। कांग्रेस ने हमे दबाने के लिए कई मामले निकाले। लेकिन हम फिर भी नहीं रुके। अब जब मैं प्रदेश अध्यक्ष बना हूं तो फिर से मामले को उखाड़ा जा रहा है। कांग्रेस मुद्दाविहिन हो चुकी है। इसलिए अब चारित्रिक हनन कर रही है। राहुल टिकरिहा पर लगे 2 गंभीर आरोप BJYM प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा पर 2 गंभीर आरोप लगे हैं। पहला आरोप कथित चाचा ने लगाया, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी से राहुल के अवैध संबंध की बात कही थी। दूसरे मामले में एक लड़की ने वीडियो जारी कर राहुल टिकरिहा पर योन शोषण का आरोप लगाया था।
…………………………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… युवती बोली-BJYM अध्यक्ष राहुल ने सेक्स की कोशिश की:रायपुर में कहा-हग-स्मूच किया, प्राइवेट-पार्ट टच कराया; परिवार ने मुझसे दूरी बना ली, टिकरिहा बोले-आरोप बेबुनियाद छत्तीसगढ़ भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा पर एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। युवती ने कहा कि राहुल टिकरिहा से उसका अफेयर था। एक दिन उसने जबरदस्ती हग-स्मूच किया, प्राइवेट पार्ट टच कराया, फिर सेक्स करने की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here