Diwali 2025: इस दिवाली न करें दीपक जलाने की ये बड़ी भूल, जानें सही संख्या और नियम ताकि मिले मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

0
2
देशभर में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व सिर्फ रोशनी का नहीं बल्कि धन, समृद्धि और खुशहाली की देवी माता लक्ष्मी के स्वागत का भी शुभ मौका होता है। इस दिन सभी के घरों में दीपों से सजाकर माता लक्ष्मी को अपने घर में वेलकम करते हैं। दिवाली पर दीपक जलाना केवल परंपरा नहीं है, यह अंधकार पर रोशनी की जीत है और सकारात्मकता का प्रतीक है। अगर आप लक्ष्मी पूजन के दौरान सही संख्या में दीपक जलाते हैं, तो आपको पूजा का पूरा फल प्राप्त होगा। आइए आपको बताते हैं दिवाली पर कितने दीयए जलाना शुभ होता है।
दिवाली पर कितने दीये जलाएं
अक्सर होता है  कि लक्ष्मी पूजन के दौरान दीपक की संख्या को लेकर मन में दुविधा रहती है कि 20 जलाएं या 21। लेकिन अब आप चिंता न करें, हम आपको बताएंगे कितने दीये जलाना शुभ होता है। माना जाता है कि कभी भी पूजा -पाठ में दीपक की संख्या 10, 20 या 30 जैसी शून्य पर समाप्त होने वाली संख्या में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि शून्य को अपूर्णता और समाप्ति का प्रतीक है। इसे शुभ नहीं माना जाता है। आप दीये जलाने की संख्या 21 कर सकते हैं। क्योंकि 21 की संख्या विषम होती है। यह शुभ भी होता है और कुछ जगहों पर 13 या 26 दीया जलाने की परंपरा है, जिसमें चौमुखी दीपक माता लक्ष्मी के सम्मुख रात भर जलता है। आप अपने अनुसार 5, 7, 9, 11, 15, 51 या 101 दीपक को जला सकते हैं।
दीपावली पर दीया जलाने के नियम
– दिवाली पर दीये जलाना शुभ माना जाता है। इसलिए सबसे पहले आप पूजा मंदिर में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश जी के समक्ष एक बड़ा चौमुखी दीपक जरुर जलाएं। यह पूरी रात जलते रहना शुभ होता है।
– घर के मुख्य द्वार पर दीया जलाएं, तुलसी के पौधे के पास दीया रखें, रसोई घर में, पानी के स्थान और आंगन या छत पर दीपक जलाना शुभ होता है। माता लक्ष्मी के समक्ष घी का दीपक जलाना सबसे उत्तम माना जाता है।
– अन्य जगहों पर सरसों या तिल के तेल का दीपक जला सकते हैं। मुख्य द्वार पर दीया जलाते समय उसे दक्षिण दिशा की तरफ मुख करके न रखें। क्योंकि यम देवता के लिए विशेष दीपक छोटी दीपावली की रात को घर के बाहर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके रखा जाता है।
– लक्ष्मी पूजा के दीपकों को पूजा के स्थान पर रखें। चौमुखी दीपक में चारों दिशाओं में बत्तियां लगाई जाती हैं जो हर एक दिशा में प्रकाश फैलाता है। इसके अलावा, आप मोमबतियां लगा सकते हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here