MP News: पुणे से चलकर जम्मूतवी जा रही झेलम एक्सप्रेस के जनरल कोच में बैठे यात्रियों से फर्जी टीटीई बनकर अवैध वसूली कर रहे सेना के एक जवान को टिकट चेकिंग स्टाफ ने पकड़ लिया। त्योहार के कारण कई यात्री जनरल कोच में बेटिकट बैठे थे। इसका जवान ने फायदा उठाया। वो झांसी से ग्वालियर के बीच स्वयं को टीटीई बताकर यात्रियों से रुपये वसूलने लगा।
