Bihar Election: एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के 66% विधायकों पर आपराधिक केस हैं और 80% करोड़पति हैं। सबसे अमीर विधायक नीलम देवी (₹80 करोड़) हैं, जबकि सबसे गरीब रामवृक्ष सदा (₹70 हजार)। 62% विधायक स्नातक या उससे ऊपर शिक्षित हैं। रिपोर्ट ने बिहार की राजनीति की सच्चाई उजागर कर दी है।
