एक्टर अर्जुन कपूर ने एक्स गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर एक खास पोस्ट शेयर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मलाइका के 52वें जन्मदिन के मौके पर तस्वीर के साथ लिखा, “हैप्पी बर्थडे मलाइका, आगे बढ़ती रहो, मुस्कराती रहो और हमेशा आगे बढ़ती रहो…” अरबाज खान से तलाक के कुछ साल बाद मलाइका की अर्जुन कपूर के नजदीकियां सुर्खियों में आई थीं। दोनों की मुलाकात 2018 में हुई थी। दोनों को कई बार पब्लिक इवेंट्स देखा गया। बाद में दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आईं। वहीं, 2024 में अर्जुन और मलाइका का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद मलाइका ने सोशल मीडिया पर खुद को ‘सिंगल’ बताया और लिखा कि अब वह अपनी आत्म-खोज (self-discovery) की यात्रा पर हैं। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी दोनों एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए हुए हैं। हाल ही में एक इवेंट ‘होमबाउंड’ की स्क्रीनिंग पर दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया था। अर्जुन से पहले मलाइका, अरबाज खान के साथ रिलेशन में थीं। दोनों ने 1998 में शादी की थी। तलाक के बाद दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में खुश हैं, लेकिन अपने बेटे की वजह से अब भी जुड़े हुए हैं।
