बीएसएफ की महिला कांस्टेबल शिवानी ने केवल पांच महीनों में पदोन्नति पाकर इतिहास रचा। ब्राजील में आयोजित विश्व वुशु चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर उन्हें “आउट ऑफ टर्न” प्रमोशन मिला। दादरी की यह बेटी बीएसएफ के इतिहास में इतनी जल्दी प्रमोशन पाने वाली पहली महिला बनीं।
