छठ महापर्व खत्म होने के बाद कामकाज की जगह लौटने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी तैयारी की है। त्योहार के दौरान पहले से ही देशभर में 12 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं। अब वापसी यात्रा को आसान बनाने के लिए रेलवे 6,181 विशेष ट्रेनें और चलाएगा।
