रूस-यूक्रेन युद्ध, अमेरिका की सैंक्शन पॉलिसी और वैश्विक आर्थिक अस्थिरता ने दुनिया के देशों को अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर कर दिया है। इसी कारण कई देश अब तेजी से अपना गोल्ड रिजर्व बढ़ा रहे हैं। हालिया रिसर्च में खुलासा हुआ है कि डॉलर पर निर्भरता घटाने और वित्तीय स्थिरता बनाए रखने के लिए केंद्रीय बैंक बड़ी मात्रा में सोना खरीद रहे हैं।
