रेलवे के प्रयागराज मंडल मुख्यालय में शनिवार देर रात किसी ने रांची आनंद विहार पूजा स्पेशल ट्रेन में बम होने की सूचना दी। सूचना के आधार पर ट्रेन को तत्काल रूप से अलीगढ़ स्टेशन पर रोककर उसकी जांच की गई। चेकिंग के दौरान कुछ नहीं मिलने पर ट्रेन को आनंद विहार के लिए रवाना किया गया।
