मध्य प्रदेश के छतरपुर में पुलिस पर दबंग भारी पड़ते हुए दिखे। यहां अवैध रेत से भरे तीन ट्रैक्टरों को पकड़कर पुलिस थाने लगाई थी। इसके कुछ देर बाद दबंग थाने पहुंचे और इन्हें वापस ले गए। इसकी जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर ने एसडीएम को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
