MP News: मध्य प्रदेश के कटनी जेल में बंद विचाराधीन कैदी ने रविवार को बैरक में हुए विवाद के बाद मच्छरदानी के तार से खुद का गला रेतकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। समय रहते संतरियों ने उसे देख लिया और तार छुड़ाते हुए अधिकारियों को सूचना दी और उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया।
