मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने गहरे अवदाब और नमी भरी हवाओं के चलते कई जिलों में रविवार को रुक-रुककर बारिश हुई। इसी कारण अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया और तापमान सामान्य से 8 डिग्री तक नीचे चला गया।
