देश में पिछले दिनों बसों में आग लगने की घटनाओं ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। इन घटनाओं की असली वजह बसों में हुए मॉडिफिकेशन बताया जा रहा है। कई बसों में इमरजेंसी गेट पर सीटें बना दी जाती हैं और इसके साथ ही छत और केबिन में और भी सामान भरकर लोडिंग वाहन की तरह उसे दूसरे शहर पहुंचाया जाता है।
