बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात मोंथा और अरब सागर पर सक्रिय गहरे दबाव तंत्र के साथ-साथ उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ ने देशभर के मौसम का मिजाज बदल दिया है। अगले चार से पांच दिनों तक देश के करीब एक तिहाई हिस्से में बारिश और तेज हवाओं का असर दिखने की संभावना है।
