इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर ली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सीसीटीवी फुटेज भी एकत्र कर लिए हैं। पुलिस इस मामले में कोर्ट में जल्द ही चालान पेश करने की तैयारी में है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की वीसी के जरिए पेशी होगी।
