Weather Impact on Heart: मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव और अनियमित खानपान का सीधा असर अब दिल की सेहत पर पड़ने लगा है। गजराराजा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जया आरोग्य अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में हृदय रोगियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में 20 प्रतिशत तक बढ़ गई है।
