मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ में जिस बच्ची की मौत हुई उसके परिजनों का कहना है कि उन्होंने निजी मेडिकल स्टोर से कफ सीरप खरीदकर पिलाया था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस कफ सीरप पर संदेह है, वह आयुर्वेदिक है।
