मुंबई के पवई इलाके के रा स्टूडियो में गुरुवार को 20 से ज्यादा बच्चों को बंधक बनाने का मामला सामने आया। रा स्टूडियो की पहली मंजिल पर एक्टिंग क्लासेस चलती है। यहीं बच्चों को बंधक बनाया गया। बच्चे स्टूडियो की खिड़कियों से बाहर झांकते दिखाई दिए। बच्चों के माता-पिता भी पहुंच गए हैं। बताया गया कि वहां करीब 100 बच्चों को ऑडिशन के लिए बुलाया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्पेशल कमांडो ने कार्रवाई की और एक घंटे में बच्चों को छुड़ा लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी रोहित बोला- मुझे बस कुछ सवाल पूछने हैं मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी मनोवैज्ञानिक रूप से अस्थिर लग रहा है। पुलिस ने आरोपी की पहचान रोहित आर्या के तौर पर की है। रोहित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी आया।
