MP News: शहर के मुखर्जीनगर में रहने वाली कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा शनिवार को देवास-इंदौर रेलवे ट्रैक पर चाणक्यपुरी रेलवे क्रासिंग के समीप घायल अवस्था में मिली। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया। छात्रा के हाथ में गंभीर चोट है।
