भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी-20 आज होबार्ट के बेलेरिव ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस की जीत को ऐसे सेलिब्रेट किया, जैसे मैच जीत लिया हो। उन्होंने दोनों हाथ ऊपर उठाए और हवा में लहराते हुए सेलिब्रेट किया। मुकाबला दोपहर 1.45 बजे शुरू होना। भारत आज का मैच हार गया तो सीरीज जीतने की उम्मीद भी खत्म हो जाएगी। 5 टी-20 की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है। पहला मैच बेनतीजा था। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह। ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोयनिस, जैवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नेमन, शॉन एबट।
