जुन्नारदेव में भाजपा के दो पार्षदराजेंद्र सूर्यवंशी (वार्ड 12) और प्रमिला विजयपाल (वार्ड 13) ने उन्हें बिना सूचना सभापति पद से हटाए जाने पर जिला अध्यक्ष शेषराव यादव को पत्र लिखकर गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। बिना किसी पूर्व सूचना या कारण के उनके पदों से हटा दिया गया है, जिससे उन्हें ‘गहरा अपमान और पीड़ा’ हुई है। राजेंद्र सूर्यवंशी को स्वच्छता एवं ठोस अवशिष्ट प्रबंधन विभाग से हटाया गया।
