छत्तीसगढ़-कांग्रेस में फेरबदल…जिलाध्यक्षों की नई सूची तैयार:36 नए चेहरे,5 पुराने रिपीट हो सकते हैं; रायपुर में सुबोध-प्रवीण,दुर्ग में राकेश को मिल सकती है कमान

0
15

छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में इस बार बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 41 जिलाध्यक्षों में से केवल 5 मौजूदा पदाधिकारियों को दोबारा मौका मिलने की संभावना है। कांग्रेस की इस नई लिस्ट में लगभग 36 नए चेहरे सामने आएंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव संगठन को “नया और सक्रिय स्वरूप” देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कांग्रेस इस संबंध में आदेश जल्द जारी करेगी। कमजोर प्रदर्शन वाले जिलाध्यक्षों की छुट्टी तय पिछले छह महीनों में कांग्रेस ने 11 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की थी, लेकिन कुछ जिलों में संगठन का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। इसी वजह से जिन जिलाध्यक्षों का काम संतोषजनक नहीं रहा, उन्हें बदला जा सकता है। इन पदाधिकारियों को मिल सकती है कमान संगठन के सूत्रों के अनुसार रायपुर शहर कांग्रेस की कमान सुबोध हरितवाल, और रायपुर ग्रामीण की कमान प्रवीण साहू को मिल सकती है। वहीं दुर्ग ग्रामीण में राकेश ठाकुर, अंबिकापुर में बालकृष्ण पाठक और जगदलपुर में सुशील मौर्या को जिलाध्यक्ष बनाया जा सकता है। बिलासपुर और धमतरी में नए चेहरे देखने को मिलेंगे। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पंकज तिवारी और मनोज गुप्ता, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अशोक श्रीवास्तव और के. डमरू रेड्डी, दुर्ग शहर कांग्रेस में आर.एन. वर्मा और धीरज बाकलीवाल, भिलाई जिला में मुकेश चंद्राकर और साकेत चंद्राकर जिलाध्यक्ष बनने की रेस में लगे हुए है। दिल्ली में हुई अहम बैठक, बड़े फैसले पर मुहर कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को लेकर गुरुवार, 23 अक्टूबर को दिल्ली में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इसमें एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टी.एस. सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पहले चरण में भूपेश बघेल और टी.एस. सिंहदेव से वन-टू-वन चर्चा हुई थी। दूसरे चरण में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से बातचीत हुई थी। इन बैठकों के बाद राहुल गांधी की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नियुक्ति पर अंतिम निर्णय लिया गया है। इस बैठक में केसी वेणुगोपाल और सचिन पायलट भी शामिल हुए थे। परफॉर्मेंस बेस्ड सिस्टम लागू इस बार कांग्रेस संगठन ‘परफॉर्मेंस बेस्ड सिस्टम’ लागू कर रही है। इसके तहत जिलाध्यक्षों के कार्यों की हर छह महीने में समीक्षा की जाएगी। जो जिलाध्यक्ष संगठन को सक्रिय रखने, सदस्यता अभियान और जमीनी गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें ही आगे मौका मिलेगा। नई टीम का दिल्ली में होगी ट्रेनिंग कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नियुक्ति करने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सीनियर लीडर्स उनकी ट्रेनिंग दिल्ली में भी करवाएंगे। दिल्ली मुख्यालय जाकर नए जिलाध्यक्ष पार्टी की वर्किंग पैटर्न को सीखेंगे। यहां पर वे राहुल गांधी से भी मुलाकात करेंगे। सूत्रों के अनुसार 10 नवंबर से पहले ये सब प्रक्रिया कांग्रेस कर सकती है। ……………………………………. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें 6-6 महीने के लिए हो सकती है कांग्रेस-जिलाध्यक्षों की नियुक्ति:36 नए चेहरे, 5 पुराने रिपीट हो सकते हैं; कमजोर प्रदर्शन वाले हटाए जाएंगे छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन को अधिक सक्रिय और जवाबदेह बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। पार्टी अब जिलाध्यक्षों की नियुक्ति छह-छह महीने के परीक्षण कार्यकाल पर करने की तैयारी में है। छह महीने बाद उनके कामकाज का मूल्यांकन किया जाएगा, जिसमें संगठनात्मक प्रदर्शन, जनसंपर्क, सदस्यता अभियान और स्थानीय मुद्दों पर सक्रियता को आधार बनाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here