तालाब में डूबने से 2 भाइयों की मौत:कांकेर में खेलते-खेलते तालाब पहुंचे; नहाने के दौरान गहराई में जाने से हुआ हादसा

0
18

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रविवार को तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई। ग्रामीणों दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम लीलेझर की है। मृतकों की पहचान चंद्रहास कोरेटी (7) और सूर्यकांत परतेती (9) के रूप में हुई है। दोनों ममेरे भाई थे। तालाब में नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में समा गए। जब तक ग्रामीण उन्हें बाहर निकालते दोनों की मौत हो चुकी थी। खेल-खेल में तालाब पहुंच गए थे दरअसल, सूर्यकांत के पिता दुर्योधन परतेती ​​​​पेशे से किसान हैं। जबकि चंद्रहास कोरेटी मूल रूप से बालोद जिले के ग्राम जिलेवाही का रहने वाला था। वह अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। दोनों रिश्ते में भाई लगते थे। रविवार दोपहर दोनों घर के पास खेल रहे थे। खेलते-खेलते दोनों गांव के तालाब तक पहुंच गए और नहाने के लिए उतर गए। इस दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए। उसी समय तालाब में मौजूद एक महिला ने बच्चों को डूबते देखा और मदद के लिए शोर मचाया। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद दोनों को निकाला बाहर महिला की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत तालाब पर पहुंचे। ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला और फौरन चारामा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीएम कराकर शवों को परिजनों को सौंपा इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि सूचना पर टीम अस्पताल पहुंची थी। जहां डूबने से मौत की जानकारी मिली। दोनों बच्चों के शवों का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ……………………………….. हादसे से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ में पानी में डूबने से 5 बच्चों की मौत: अंबागढ़ में तालाब में नहाते वक्त डूबे, जगदलपुर में पैर फिसला, पत्थर खदान में गिरे छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में रविवार को तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे तालाब में नहाने के लिए गए थे, तभी गहरे पानी में समा गए। तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मामला अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here