वर्ल्ड चैंपियन लड़कियों से मिले मोदी, VIDEO:हरलीन ने पूछा स्किन ग्लो का राज; PM ने दीप्ति से कहा- हनुमानजी का टैटू क्यों बनवाया

0
12

भारतीय महिला क्रिकेट टीम वनडे वर्ल्ड कप 2025 की ट्रॉफी जीतने के बाद 5 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने जहां सभी प्लेयर्स को उनके शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी तो वहीं उनके अनुभव के बारे में भी बातचीत की। इसके बाद आज आधे घंटे की बातचीत का वीडियो रिलीज कर दिया गया है। भारतीय टीम ने 2 नवंबर को नवी मुंबई के मैदान पर साउथ अफ्रीका की विमेंस टीम को 52 रन से मात देने के साथ इस ट्रॉफी को अपने नाम किया था। मुलाकात के दौरान पीएम ने कहा कि आज बहुत बड़ा दिन है। देव दिवाली भी है और गुरु पर्व भी है। टीम के कोच अमोल मजूमदार ने कहा कि दो साल से इस टीम का कोच हूं। मैं एक कैंपेन के बारे में बताऊंगा। जिसमें देश की बेटियों ने कमाल कर दिया है। दो साल से लगा हूं। हर प्रैक्टिस सेंशन में उतनी ही एनर्जी से भाग लिया है। यही कहूंगा कि मेहनत रंग लाई। ट्रॉफी आपके पास लेकर आए- हरमन
हरमनप्रीत कौर ने प्रधानमंत्री को बताया कि पिछली बार साल 2017 में जब हम आपसे मिले थे, तब हम ट्रॉफी के साथ नहीं आए थे। आपने हमें मोटिवेट किया था। इस बार जिसके लिए हम इतने सालों से मेहनत कर रहे हैं, वह ट्रॉफी आपके पास लेकर आए हैं। हमें अच्छा लग रहा है। आखिरकार यह ट्रॉफी जीत लिया- मंधाना
स्मृति मंधाना ने कहा कि हम 2017 में आए थे, तब ट्रॉफी लेकर नहीं आए थे। हमने आपसे उम्मीदों को लेकर सवाल किया था, तब आपने जो जवाब दिया था, आपने बताया था कि उम्मीदों को कैसे डील करे। वो चीज हमें काफी हेल्प की। वो मुझे याद था। 7-8 साल में काफी वर्ल्ड कप्स हार्ट ब्रेक्स हुए हमारे लेकिन हमने आखिरकार यह ट्रॉफी जीत लिया। आपके हाथ पर हनुमान जी का टैटू
पीएम ने दीप्ति शर्मा से पूछा कि, आपके हाथ पर हनुमान जी का टैटू है, इससे आपको क्या मदद मिलेगी? इसपर दीप्ति ने कहा, मुझे खुद से उनपर विश्वास रहता है, क्योंकि जब भी कुछ परेशानी आती है तो मैं उनका नाम लेती हूं और उस परेशानी से बाहर आ जाती हूं मुझे उनपर इतना विश्वास है। आप बहुत ग्लो करते हो सर- हरलीन
हरलीन देओल ने पूछा, सर मेरे को आपकी स्किन केयर रूटीन पूछनी है, आप बहुत ग्लो करते हो सर। इस पर मोदी ने कहा, मेरा इस विषय पर ज्यादा ध्यान नहीं गया था। इसी बीच स्नेह राणा ने कहा, सर ये करोड़ो देशवासियों का प्यार है। अब ये तो है ही है जी। ये बहुत बड़ी ताकत होती है समाज से इतना क्योंकि अब मेरा सरकार में भी 25 साल हो गए है, हेड ऑफ डिपार्टमेंट। लंबा समय होता है। उसके बाद भी इतने जब आशीर्वाद मिलते है, इसका तो प्रभाव रहता है। हरमन बोलीं- बॉल अभी भी मेरे पास है
फिर पीएम ने कैप्टन हरमन से पूछा कि, आपने जीतने के बाद बॉल जेब में रखी। इसपर हमन ने कहा, इससे ये था कि अब ये मेरे पास है, तो मेरे पास ही रहेगी। अभी भी वो मेरे बैग में है। साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार जीता वर्ल्ड कप
भारत की लड़कियों ने रविवार (2 नवंबर) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर वर्ल्ड कप जीता था। 87 रन बनाने के बाद 2 अहम विकेट लेने वालीं 21 साल की शेफाली वर्मा प्लयेर ऑफ द फाइनल रहीं। DY पाटील स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने बॉलिंग चुनी। भारत ने 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए। शेफाली ने 87, दीप्ति शर्मा ने 58, स्मृति मंधाना ने 45 और ऋचा घोष ने 34 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका से आयाबोंगा खाका ने 3 विकेट लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here