छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा में विस्तार करने और चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग में 1009 पदों पर भर्ती को स्वीकृति प्रदान की गई है। ये भर्तियां मेडिकल, नर्सिंग और फिजियोथैरेपी कॉलेजों के लिए स्वीकृत की गई हैं।
