लाल किले के पास रविवार शाम हुए भयानक विस्फोट ने पूरी दिल्ली को हिला दिया। धमाके के बाद घायलों और मृतकों को आनन-फानन में लोकनायक (एलएन) अस्पताल लाया गया, जहां हर तरफ चीख-पुकार और सिसकियों की आवाज गूंज रही थी। अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल था, हर कोना दर्द और दहशत से भरा हुआ।
