Mini Stadium Ghaziabad: गाजियाबाद जिले में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (PMJVK) के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 45 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को मंजूरी दे दी गई है। इन प्रस्तावों में दो मिनी स्टेडियम और एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण शामिल है।
