रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘सागरमाला परिक्रमा’ के तहत 1500 किलोमीटर के सफर के लिए एक स्वचालित पोत को हरी झंडी दिखाई। भारतीय रेलवे ने स्विट्जरलैंड के साथ MoU साइन किए। वहीं, राष्ट्रपति भवन में लगीं कोणार्क सूर्य मंदिर के पत्थर के पहियों की प्रतिकृतियां। आज के इन कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. जन्म-मृत्यु के रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया: केंद्र सरकार ने सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम मोबाइल ऐप (CRS ऐप) लॉन्च किया। इस ऐप के जरिए घर बैठे जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र का रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा। डिफेंस (DEFENCE) 2. रक्षा मंत्री ने सागरमाला परिक्रमा के लिए एक स्वचालित पोत को हरी झंडी दिखाई : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 29 अक्टूबर को सागरमाला परिक्रमा के लिए एक ऑटोनोमस यानी स्वचालित पोत को हरी झंडी दिखाई। ये सरफेस वेसेल यानी समुद्र की सतह पर चलने वाला पोत मुंबई से तूतीकोरिन (तमिलनाडु) तक 1,500 किलोमीटर लंबे रूट पर सफर करेगा। पोत को सागर डिफेंस इंजीनियरिंग ने तैयार किया है। 3. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ADITI 3.0 और DISC 13 लॉन्च किया : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 29 अक्टूबर को ‘स्वावलंबन 2024’ सम्मेलन के दौरान iDEX ‘एडिटिंग डेवलपमेंट ऑफ इनोवेटिव टेक्नोलॉजीज का तीसरा संस्करण यानी ‘ADITI 3.0’ लॉन्च किया। इसके अलावा, उन्होंने ‘डिफेंस इंडिया स्टार्टअप चैलेंज’ (DISC) के 13वें संस्करण यानी DISC 13′ का भी अनावरण किया। एग्रीमेंट (AGREEMENT) 4. इंडियन रेलवे ने स्विट्जरलैंड के साथ समझौते किया: इंडियन रेलवे ने 29 अक्टूबर को स्विट्जरलैंड सरकार के ‘फेडरल डिपार्टमेंट ऑफ द इन्वायर्नमेंट, ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन’ यानी DETEC’ के साथ एक MoU साइन किया। मूल रूप से 31 अगस्त 2017 को यह समझौता पांच साल के लिए किया गया था, इसका उद्देश्य भारतीय रेलवे के लिए तकनीकी सहयोग और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को बढ़ाना है। अ इस समझौते को नए MoU के जरिए रिन्यू कर दिया गया है। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 5. राष्ट्रपति भवन में लगीं कोणार्क पहियों की प्रतिकृतियां : राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र और अमृत उद्यान में बलुआ पत्थर से बने कोणार्क पहियों की चार प्रतिकृतियां (रेप्लिका) लगाई गई हैं। इसका उद्देश्य देश की समृद्ध विरासत को दिखाना और आगंतुकों के बीच इस विरासत का प्रचार-प्रसार करना है। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 30 अक्टूबर का इतिहास : 1909 में आज ही के दिन मुंबई के एक पारसी परिवार में होमी जहांगीर भाभा का जन्म हुआ था। भाभा को भारत के न्यूक्लियर प्रोग्राम के जनक माना जाना है। 18 साल की उम्र में भाभा ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। बाद में उनकी रुचि फिजिक्स की तरफ बढ़ी। 1939 में वह छुट्टियां मनाने भारत आए थे, लेकिन विश्वयुद्ध की वजह से लौट नहीं सके। तब 1940 में डॉ. सीवी रमन के कहने पर बेंगलुरु का इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस जॉइन किया। भाभा ने इसक बाद कई सरकारी संस्थाओं में अहम पदों पर काम किया। इस दौरान भाभा ने तब के प्रधानमंत्री रहे जवाहर लाल नेहरू को भारत का न्यूक्लियर प्रोग्राम शुरू करने के लिए राजी किया था। 24 जनवरी 1966 को भाभा मुंबई से एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर 101 से न्यूयॉर्क जा रहे थे। बोइंग 707 विमान माउंट ब्लैंक पहाड़ियों के पास क्रैश हो गया। बीते दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें… करेंट अफेयर्स 29 अक्टूबर : पीएम मोदी ने 12850 करोड़ के हेल्थ प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए; स्पैनिश फुटबॉलर रॉड्री को मिला बैलन डी’ओर ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया। पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को नौकरी के जॉइनिंग लेटर बांटे। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाई। पढ़ें पूरी खबर… 2. करेंट अफेयर्स 28 अक्टूबर : मोदी ने गुजरात में ‘टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स’ का उद्घाटन किया; ग्लोबल फाइनेंस मैगजीन में SBI बना बेस्ट बैंक नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने भारत मंडपम में ‘स्वावलंबन 2024’ का उद्घाटन किया। अफगानिस्तान ए ने श्रीलंका ए को हराकर 2024 इमर्जिंग एशिया कप जीता। भारत ने अंडर 23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2024 में 9 पदक जीते। पढ़ें पूरी खबर…