दुबई में शाहरुख खान के नाम पर बनेगी बिल्डिंग:इवेंट में मां को याद कर हुए इमोशनल, कहा- मां जिंदा होती तो बहुत खुश होती

0
10

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की लोकप्रियता दुनिया भर में है। अब दुबई में उनके नाम पर एक बिल्डिंग बनाई जा रही है। मुंबई में शुक्रवार को एक इवेंट में शाहरुख के नाम पर बन रही बिल्डिंग की घोषणा हुई है। यह 56 मंजिला बिल्डिंग करीब 4.5 लाख वर्ग फीट में बनने वाली प्रीमियम ऑफिस स्पेस प्रॉपर्टी होगी। वहीं, इवेंट के दौरान मां को याद कर शाहरुख इमोशनल हो गए। एक्टर ने कहा, “मेरी मां आज जिंदा होती तो बहुत खुश होती। यह मेरे लिए बड़ा सम्मान है। जब मेरे बच्चे आएंगे, तो मैं उन्हें बताऊंगा कि पापा का नाम लिखा है, यह पापा की बिल्डिंग है।” इवेंट में एंटरटेनमेंट की भी कमी नहीं रही। शाहरुख ने अपने अंदाज में मेहमानों को एंटरटेन किया। उन्होंने अपनी फिल्म ओम शांति ओम और डॉन के आइकोनिक मोमेंट्स भी किए। इवेंट में फराह खान भी मौजूद थीं। शाहरुख ने इवेंट में मजाक करते हुए कहा कि वह अब ईद का चांद बन गए हैं। कम दिखता हूं, लेकिन जब दिखता हूं तो अच्छा लगता है। उन्होंने आगे कहा, “मैं खुद को इतना जरूरी नहीं मानता कि फिल्मों के अलावा मेरे नाम पर कुछ हो। फिल्में मेरे प्रोफेशन और पूजा का हिस्सा हैं।” हेलीपैड और स्विमिंग पूल होंगे बता दें कि शाहरुख के नाम पर बन रही बिल्डिंग में हेलीपैड और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं होंगी। इस प्रोजेक्ट के तीन से चार साल में तैयार होने की उम्मीद है। इसके एंट्रेंस पर शाहरुख का एक स्टैच्यू भी लगाया जाएगा, जहां लोग फोटो ले सकेंगे। बता दें कि शाहरुख जल्द सिद्धार्थ आनंद की फिल्म किंग में नजर आएंगे। इसमें दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, रानी मुखर्जी, अभय वर्मा और अभिषेक बच्चन भी अहम भूमिकाओं में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here