मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर गोसंरक्षण और गोसंवर्धन को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने संबंधी सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि गाय केवल हमारी आस्था का विषय नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार भी है।
