नगर निगम में 11 नवंबर को हुई जनसुनवाई के दौरान एक युवक ने महापौर शारदा सोलंकी के सामने निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार का लाइव खुलासा किया। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में सूरज राठौर नाम का युवक महापौर और अधिकारियों के सामने नगर निगम कर्मचारी को फोन कर भवन निर्माण की अनुमति के बदले सौदेबाजी करते हुए दिख रहा है।
