धमतरी में प्रार्थना के लिए घर बुलाकर महिला से गैंगरेप:कहा- ईसाई धर्म अपना लो, बेटी की तबीयत ठीक हो जाएगी, 3 साल तक दुष्कर्म

0
9

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गैंगरेप का मामला सामने आया है। मगरलोड थाना क्षेत्र में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि धर्मांतरण का झांसा देकर चार लोगों ने उसके साथ रेप किया है। करीब 3 साल तक उसका शोषण होता रहा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शनिवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उसे ईसाई धर्म में शामिल होने और प्रार्थना करने से उसकी बेटी की तबीयत ठीक होने का आश्वासन दिया था। इसी बहाने उसे प्रार्थना के लिए अपने घर बुलाया गया, जहां उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घर पहुंचकर भी किया रेप शिकायत के मुताबिक, महिला अपनी बेटी की बीमारी से पिछले आठ साल से परेशान थी। 17 जनवरी 2022 को तड़के लगभग 3 बजे उसकी बेटी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस पर महिला ने जब आरोपियों से संपर्क किया तो आरोपियों ने उसे कहा कि ईसा मसीह को मानने के बाद हिंदू देवी देवताओं की पूजा करना गलत है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे अपमानित किया, जान से मारने की धमकी दी और कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। 15 जून 2025 को आखिरी बार दुष्कर्म हुआ। इस शिकायत के आधार पर मगरलोड थाना पुलिस ने धारा 70(1),299 बीएनएस एवं 4 छ.ग. धामिक स्वतंत्रता अधिनियम 1968 कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों में ये शामिल थाना प्रभारी से संपर्क नहीं इस मामले में जानकारी लेने के लिए मगरलोड थाने के टेलीफोन नंबर पर चार बार और थाना प्रभारी के निजी नंबर पर सात बार संपर्क करने का प्रयास किया गया। इसके अलावा कुरूद एसडीओपी से भी मोबाइल फोन पर जानकारी लेने की कोशिश की गई, लेकिन किसी भी अधिकारी से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। ……………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर के फार्म-हाउस में शराब पिलाकर महिला से गैंगरेप: बॉयफ्रेंड से पैचअप करवाने के बहाने ले गए थे; महिला दो बच्चों की है मां रायपुर के फार्म हाउस में 25 साल की शादीशुदा महिला से गैंगरेप हुआ है। महिला को उसके बॉयफ्रेंड के बर्थडे पार्टी में मिलवाकर पैचअप करवाने के बहाने फार्म हाउस ले जाया गया। वहां आरोपियों ने कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर उसे पिला दी, जिससे महिला बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र के कुंरा स्थित फार्म हाउस का है। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here