रायपुर पुलिस जल्द ही गैंगस्टर अमन साव के करीबी और इंटरनेट मीडिया में धमकियां देने वाले आरोपित सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह को 10 दिसंबर को रायपुर लेकर आएगी। मयंक को इंटरपोल की मदद से अजरबैजान में गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में वह झारखंड की जेल में बंद है। पीआरए ग्रुप दफ्तर फायरिंग केस में उसकी लंबे समय से तलाश थी।
