पनागर थाना क्षेत्र के ग्राम नरगवां स्थित खेत में 16 नवंबर को 50 वर्षीय महिला का शव मिला था। इस अंधी हत्या का खुलासा पुलिस ने मंगलवार को किया। रिश्ते के बेटे ने पैसे और जमीन की लालच में सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में आरोपित तुलसी केवट 42 साल ने हत्या कारित करना स्वीकार्य कर लिया है।
