जिले की गोहरगंज तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पांजरा में 6 वर्षीय बालिका के साथ आरोपी सलमान ने दुष्कर्म किया, जिससे पूरे रायसेन जिले में आम नागरिकों के बीच भारी रोष है। रायसेन जिला मुख्यालय सहित गैरतगंज, सुल्तानपुर, बाड़ी, औबेदुलगंज, मंडीदीप में घटना को लेकर पूरा बाज़ार बंद रहा।
