नगर निगम प्रशासन ने अपने सभी कार्यालयों में कार्यरत सहायक ग्रेड-2, ग्रेड-3 और विनियमित कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे विभागीय नस्तियां और अभिलेख किसी भी बाहरी व्यक्ति को न दें। आदेश में चेतावनी दी गई है कि ऐसा करते पाए जाने पर कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
