बिहार DElEd 2025 में 2.55 लाख क्‍वालिफाई:कोर्स के बाद दे सकेंगे TET-CTET; 3 राज्यों में 24,000 प्राइमरी टीचर्स की भर्ती जारी

0
4

बिहार DElEd यानी डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन का रिजल्ट घोषित हो गया है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट results.deledbihar.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। ये रिजल्ट बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी BSEB की ओर से जारी किया गया है। रिजल्ट को बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दोपहर लगभग 1 बजे डिक्लेयर किया। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना लॉगइन क्रेडेंशियल्स जैसे- एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बिहार DElEd रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक 2.5 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स क्वालिफाइड BSEB की ऑफिशियल प्रेस रिलीज के अनुसार, इस प्रवेश परीक्षा में कुल 3,23,313 कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया था। इनमें से 2,55,468 कैंडिडेट्स सफल हुए हैं। इस प्रकार कुल पास होने का प्रतिशत 79.01% रहा। कैंडिडेट्स को कुल 120 ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन्स हल करने थे, जिनमें प्रत्येक प्रश्न एक मार्क्स का था। परीक्षा अवधि 150 मिनट की थी। इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं थी। जनरल का कटऑफ 35% अनरिजर्व्ड यानी सामान्य वर्ग के लिए कटऑफ मार्क्स 35% और रिजर्व कैटेगरी यानी आरक्षित वर्ग के लिए 30% तय किए गए थे। सफल अभ्यर्थियों में से 2,54,443 उम्मीदवार बिहार के हैं, जबकि 1,025 उम्मीदवार अन्य राज्यों से हैं।
DElEd कोर्स पूरा करने के बाद कैंडिडेट्स CTET और स्‍टेट TET एग्‍जाम में शामिल हो सकते हैं। 16 नवंबर को हुए STET एग्‍जाम का रिजल्‍ट दिसंबर के दूसरे सप्‍ताह तक जारी होगा। DElEd डिग्री धारक और TET क्‍वालिफाइड कैंडिडेट्स देशभर में प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती के लिए पात्र हो जाते हैं। देश में अभी 3 राज्यों में 24,000 से ज्यादा टीचर्स के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है- 1. राजस्थान में टीचर्स के 7,759 पर वैकेंसी कर्मचारी चयन बोर्ड ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 17 से 21 जनवरी 2026 तक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 2. यूपी में टीचर के 1,894 पदों पर भर्ती उत्तर प्रदेश शिक्षा निदेशालय ने 1,894 जूनियर एडेड टीचर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 नवंबर से किए जा रहे हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट basiceducation.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 3. KVS, NVS में 14,967 टीचर्स की भर्ती CBSE ने केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में प्राइमरी टीचर की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 14 नवंबर से शुरू हो रही है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट्स kvsangathan.nic.in, navodaya.gov.in और cbse.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें ——————————————— ये खबर भी पढे़ं… UPSC की तैयारी के लिए घर से भागी लड़की: पिता शादी का दबाव बना रहे थे, एमपी हाईकोर्ट ने IAS ऑफिसर को बनाया मेंटोर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के फैसले से भोपाल की एक लड़की का IAS बनने का सपना साकार होगा। कोर्ट ने बिहार की एक महिला IAS ऑफिसर को उसका UPSC मेंटॉर और गाइड बनाया है, ताकि वो सिविल सर्विस की प्रिपरेशन कर सके। दरअसल, अपने पिता द्वारा जबरन शादी के लिए दबाव डालने पर लड़की घर से भाग गई थी। वो पढ़ाई जारी रखना चाहती थी और सिविल सेवा परीक्षा देना चाहती थी, जबकि पिता उस पर शादी का दबाव बना रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here